नरसिंहपुर | 15 नवंबर 2026। बहुजन चेतना विकास मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम झारिया उर्फ राधे से जुड़े कथित हमले के मामले में अब नए वीडियो और फोटो पोलखोल न्यूज़ के सूत्रों के माध्यम से सामने आए हैं।
प्राप्त तस्वीरों में राधेश्याम झारिया की बताई जा रही थार गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रही है। वाहन को हुए नुकसान की परिस्थितियों और घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
वहीं, विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी भी मिल रही है कि गोटेगांव क्षेत्र में कथित तौर पर पटाखे फोड़े जा रहे हैं। हालांकि, इस सूचना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। अब सभी की नजर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और आधिकारिक बयान पर है।
पोलखोल न्यूज़ के पास पहुंचे नए वीडियो और तस्वीरें। इस मामले में हर नए घटनाक्रम पर हमारी नजर बनी हुई है।
नोट: समाचार में उल्लेखित दावे प्रारंभिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर आधारित हैं। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि एवं संबंधित पक्षों का बयान प्रतीक्षित है।








