नरसिंहपुर | 15 नवंबर 2026।
बहुजन चेतना विकास मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम झारिया उर्फ राधे से जुड़े कथित हमले के मामले में अब एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। पोलखोल न्यूज़ को सूत्रों के माध्यम से मिली
जानकारी के अनुसार, राधे झारिया पर कथित तौर पर तीन अलग-अलग स्थानों पर हमला किए जाने की बात सामने आ रही है।
सूत्रों के मुताबिक, शहपुरा, सुंदरादेही हाईवे और मेरे गांव क्षेत्र में घटनाक्रम होने की जानकारी मिल रही है। यह भी दावा किया जा रहा है कि कुछ लोग कथित घटनाक्रम का वीडियो बना रहे थे, लेकिन बाद में उनसे वीडियो डिलीट करवाए जाने की बात सामने आई है।
वहीं, सूत्रों के हवाले से राधेश्याम झारिया के घायल होने की सूचना भी मिल रही है। एक घटनास्थल पर बंदूक के खाली खोखे मिलने की जानकारी भी सामने आई है।
हालांकि, इन सभी दावों की अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पहले सामने आए वीडियो और तस्वीरों में राधे झारिया की बताई जा रही थार गाड़ी क्षतिग्रस्त नजर आई थी। अब तीन स्थानों पर कथित हमले, घायल होने और खाली खोखे मिलने की सूचनाओं के बाद मामला और गंभीर होता दिखाई दे रहा है।
अब सबसे बड़ा सवाल:
क्या वास्तव में तीन अलग-अलग स्थानों पर हमला हुआ?
क्या घटना में हथियारों का इस्तेमाल हुआ?
क्या पुलिस को खाली खोखे मिले हैं?
राधेश्याम झारिया की वर्तमान स्थिति क्या है?
फिलहाल पुलिस के आधिकारिक बयान और संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। पोलखोल न्यूज़ मामले के हर नए घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
नोट: यह अपडेट प्रारंभिक सूत्रों से प्राप्त अपुष्ट सूचनाओं पर आधारित है। किसी भी दावे को पुलिस की पुष्टि के बिना अंतिम तथ्य न माना जाए। संबंधित पक्षों का बयान मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।








