नरसिंहपुर।14 नवंबर 2026 बहुजन चेतना विकास मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम झारिया उर्फ राधे ने वीडियो जारी कर जानकारी दी है कि वे 15 नवंबर को नरसिंहपुर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि वे धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर नरसिंहपुर आ रहे हैं।
जारी वीडियो में राधे झारिया ने नरसिंहपुर जिले की समस्त जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा जी को नमन करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने नरसिंहपुर पुलिस प्रशासन और पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने का आग्रह भी किया है।
वहीं, पोलखोल को मिली जानकारी के अनुसार, राधे झारिया की प्रस्तावित प्रेस वार्ता के लिए नरसिंहपुर शहर के कुछ होटल संचालकों द्वारा होटल उपलब्ध कराने से इनकार किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में अभी संबंधित होटल संचालकों का पक्ष सामने नहीं आया है।
अब देखना होगा कि 15 नवंबर को राधे झारिया नरसिंहपुर में अपनी प्रेस वार्ता कहां आयोजित करते हैं और इस दौरान किन मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं।
पोलखोल की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।








