नरसिंहपुर। 14 नवंबर 2026 छिंदवाड़ा जिले के हर्रई निवासी एक युवक मोटरसाइकिल से नरसिंहपुर आ रहा था। इसी दौरान लौकीपार के पास अचानक मोटरसाइकिल से संतुलन बिगड़ने के कारण वह दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल जिला अस्पताल में युवक का इलाज जारी है।








