*नशे में ड्राइविंग की आशंका? अटलपथ पर वाहन की जोरदार टक्कर से उखड़कर 20 फीट दूर जा गिरा मजबूत पोल!*

नरसिंहपुर। 13 नवंबर 2026 शहर के  अटलपथ पर बीती रात एक अज्ञात चार पहिया वाहन की जोरदार टक्कर से सड़क किनारे लगा मजबूत पोल उखड़कर करीब 20 फीट दूर जा गिरा। घटना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहन चालकों की लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सुबह जब पोलखोल की टीम मॉर्निंग वॉक पर निकली तो सर्किट हाउस की ओर जाने वाले अटलपथ पर नजर एक उखड़े हुए पोल पर पड़ी। मौके पर देखने से पता चला कि पोल अपनी जगह से उखड़कर काफी दूर जा गिरा था। आसपास चार पहिया वाहन के टायरों के निशान भी दिखाई दिए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मजबूत पोल भी अपनी जगह पर नहीं टिक सका। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि वाहन की रफ्तार कितनी तेज रही होगी। घटना के पीछे तेज रफ्तार या नशे में वाहन चलाने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

जरा सोचिए! यदि रात के समय इसी स्थान पर कोई व्यक्ति बैठा होता या पैदल गुजर रहा होता, तो परिणाम कितना गंभीर हो सकता था?

सवाल यह भी है कि आखिर टक्कर मारने वाला वाहन कौन था? क्या संबंधित वाहन चालक की पहचान हो पाएगी? और क्या इस घटना के बाद जिम्मेदार विभाग सड़क किनारे लगे पोल की मरम्मत और सुरक्षा को लेकर कोई कदम उठाएगा?

देखिए घटनास्थल की पूरी तस्वीर और पोलखोल की ग्राउंड रिपोर्ट।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!