नरसिंहपुर। 12 नवंबर 2026। जिले में RTI एक्टिविस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक राय के साथ देर शाम कथित हमले का मामला सामने आया है। अभिषेक राय ने कोतवाली थाना नरसिंहपुर में लिखित शिकायत देकर अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों पर रास्ता रोककर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार, गुरुवार 12 नवंबर 2026 को शाम लगभग 7 बजे से 7:16 बजे के बीच अभिषेक राय अपनी एक्टिवा से जा रहे थे। उनके साथ पीछे की मेख निवासी राजेंद्र बैठे हुए थे। बताया गया कि वे जिला न्यायालय में पेशी के बाद कुछ ग्रामीण पीड़ितों के आवेदन तैयार करवाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जा रहे थे।
इसी दौरान सतीश टॉकीज के सामने रचना इंटरप्राइजेज हीरो
मोटरसाइकिल शोरूम के पास पीछे से आए कुछ अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उनका रास्ता रोक लिया।
अभिषेक राय का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया पर किसी तरह वह बच निकले
घटना के बाद अभिषेक राय ने थाना कोतवाली में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच एवं आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
आखिर अभिषेक राय के साथ यह घटना क्यों हुई? क्या हमलावरों की पहचान हो पाई है? पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है?देखिए, घटना के कुछ देर बाद अभिषेक राय ने पोलखोल न्यूज़ पर क्या कुछ बताया। पूरी खबर और उनका पक्ष।








