*राधे झारिया के खिलाफ नरसिंहपुर में सौंपा ज्ञापन, गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग देखिए पूरी खबर क्या कहा पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटैल एवं आदिवासी वर्ग के प्रतिनिधियों ने पोलखोल पर!*

नरसिंहपुर। 10 नवंबर 2026

आज 10 नवंबर मंगलवार को‌ जिला कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर में राधे झारिया के खिलाफ विभिन्न गंभीर आरोपों को लेकर सामाजिक संगठनों एवं समाज के लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने, बम से उड़ाने की धमकी, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और सनातन धर्म एवं धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान देने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन में राधे झारिया के पूर्व आपराधिक मामले और अन्य कथित गतिविधियों का उल्लेख करते हुए संबंधित दस्तावेजों, वीडियो एवं ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच कराने की मांग भी की गई है। इसके अलावा नाम परिवर्तन, कथित अवैध वसूली और संदिग्ध आर्थिक गतिविधियों से जुड़े आरोपों की जांच का विषय भी उठाया गया है।

वहीं, दूसरी ओर भारत आदिवासी पार्टी एवं सर्व आदिवासी समाज द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर 15 नवंबर 2026 को नरसिंहपुर के जनपद मैदान में महाआंदोलन, रैली और धरना प्रदर्शन प्रस्तावित किया गया है। इसमें आदिवासी समाज की पहचान, गोंडवाना राज्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली, पानी और जमीन से जुड़े अधिकारों सहित विभिन्न मांगें उठाई जाएंगी।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर क्या कार्रवाई करता है और आदिवासी समाज की मांगों को लेकर

शासन-प्रशासन का क्या रुख रहता है।

सभी आरोप ज्ञापन में लगाए गए हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि होना शेष है। संबंधित पक्ष का जवाब भी सामने आना बाकी है।

देखिए पूरी खबर सिर्फ पोलखोल न्यूज़ पर।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!