नरसिंहपुर। 5 नवंबर 2026
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 जबलपुर-भोपाल मार्ग पर तेंदूखेड़ा में एसडीएम कार्यालय के सामने एक LPG गैस से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक केबिन में दब गया, जिसे मौके पर पहुंची JCB मशीन की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कंटेनर क्रमांक MP 13 ZD 6344 भोपाल की ओर से जबलपुर के शहपुरा जा रहा था। इसी दौरान कट पॉइंट पर एक यात्री बस को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कंटेनर सड़क पर पलट गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय युवा और पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा रेस्क्यू कार्य में मदद की। वहीं, कंटेनर से LPG गैस का रिसाव होने की सूचना है।
स्थिति को देखते हुए जबलपुर एवं शहपुरा से विशेषज्ञ टीम को बुलाया जा रहा है।
तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी किशोर बामनाकर ने घटना की जानकारी दी।
गैस रिसाव को देखते हुए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
पोलखोल न्यूज़ | नरसिंहपुर








