नरसिंहपुर। 3 नवंबर 2026 जिले की ग्राम पंचायत चीलाचौन कलां के ग्राम समनापुर स्थित माध्यमिक एवं प्राथमिक स्कूल में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर मामला सामने आया है।
आरोप है कि बच्चों को दो दिन पुराने आटे से बनी पूरियां परोसी गईं। भोजन करने के बाद करीब 25 से 30 बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली है।
बताया जा रहा है कि प्रभावित बच्चों को तत्काल उपचार के लिए शासकीय अस्पताल नरसिंहपुर ले जाया गया।
मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था एकता स्व-सहायता समूह, समनापुर द्वारा संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है।
इस घटना ने स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आखिर बच्चों की सेहत के साथ हुई कथित लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? भोजन की गुणवत्ता की जांच कौन करता है? और इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही क्या होगी?
पोल खोल न्यूज़ ने बच्चों से भी बातचीत की, जानिए बच्चों ने कैमरे पर क्या बताया और पूरे मामले में क्या कुछ सामने आया।
प्रशासन एवं संबंधित विभाग से निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा है।
ग्राम समनापुर, ग्राम पंचायत चीलाचौन कलां, थाना स्टेशनगंज, जिला नरसिंहपुर।








