नरसिंहपुर 3 नवंबर 2026 जिले के ग्राम समनापुर स्थित मिडिल स्कूल में मध्यान्ह भोजन के दौरान बच्चों को कथित तौर पर दो दिन पुराने आटे से बनी पूरियां परोसे जाने का मामला सामने आया है। भोजन करने के बाद कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि बच्चों को तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल नरसिंहपुर ले जाया गया।
आखिर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और भोजन की गुणवत्ता की जिम्मेदारी किसकी है?
मामले में संबंधित विभाग एवं प्रशासन से जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की अपेक्षा है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
📍 ग्राम समनापुर, नरसिंहपुर।
पोल खोल न्यूज़ – जनता की आवाज़, आपके साथ।








