*नरसिंहपुर नगरपालिका सफाईकर्मियों का फिर हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम, वेतन और एरियर भुगतान की मांग पोल खोल पर क्या कहा सीएमओ गजेन्द्र सिंह और कर्मचारियों ने देखिए पूरी खबर !*

नरसिंहपुर। 29 अक्टूबर 2026 नगरपालिका परिषद नरसिंहपुर के सफाईकर्मियों ने रुके हुए वेतन, एरियर और अन्य लंबित भुगतान को लेकर एक बार फिर हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया है। कर्मचारियों ने 23 अक्टूबर 2026 को मुख्य नगरपालिका अधिकारी के नाम आवेदन सौंपकर अपनी मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है।

कर्मचारियों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, हड़ताल के दौरान काटे गए वेतन का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। इसके अलावा दो माह का बकाया वेतन, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की एरियर राशि और जीपीएफ भुगतान सहित अन्य मांगें भी उठाई गई हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन और लंबित राशि का भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांगों का जल्द निराकरण नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

इसी मुद्दे को लेकर नगरपालिका कर्मचारियों और मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजेन्द्र सिंह के बीच बातचीत भी हुई। बातचीत के दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं रखीं।

अब देखना होगा कि कर्मचारियों की मांगों पर नगरपालिका प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।

देखिए पोलखोल न्यूज़ पर पूरी खबर – सफाईकर्मियों की मांगें, हड़ताल की चेतावनी और सीएमओ गजेन्द्र सिंह के साथ हुई बातचीत।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!