*ब्रेकिंग अपडेट | पोलखोल न्यूज़ | नरसिंहपुर* *पार्किंग विवाद के बाद फायरिंग की सूचना ठेकेदार ने चलाई गोली कोतवाली पुलिस जांच में जुटी!*

नरसिंहपुर ! 22 सितम्बर 2026

नरसिंहपुर के बाला जी कॉम्प्लेक्स के पास फायरिंग की घटना को लेकर नया अपडेट सामने आया है। सूत्रों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अरुण प्रताप सिंह यादव, निवासी मुरैना, जो नरसिंहपुर तहसील का निर्माण कार्य कर रहे हैं, का निवास बाला जी कॉम्प्लेक्स के पास बताया जा रहा है।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में संचालित एक निजी कोचिंग संस्था के पास स्थित गणेश पंडाल के समीप पार्किंग को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, इसी विवाद के दौरान कुछ युवकों के साथ कथित तौर पर कहासुनी हुई, जिसके बाद फायरिंग किए जाने की जानकारी सामने आई है।

👉 घटना में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है।
घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्ति को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम को लेकर गहन पूछताछ एवं जांच की जा रही है।

महत्वपूर्ण: फायरिंग के कारण, घटनाक्रम और जिम्मेदारी से जुड़े तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पोलखोल न्यूज़ प्राप्त जानकारी को प्रारंभिक/सूत्रों के हवाले से प्रस्तुत कर रहा है।

मामला थाना कोतवाली क्षेत्र, नरसिंहपुर का।

पोलखोल न्यूज़ पर आगे का अपडेट शीघ्र…
#BreakingNews #Narsinghpur #PolKholNews #नरसिंहपुर #पोलखोल #Kotwali #CrimeNews #MPNews #NarsinghpurNews #PoliceInvestigation

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!