*नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के मुसाफिरखाने में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पहचान के लिए GRP ने जारी की सूचना!*

नरसिंहपुर। 22 सितम्बर 2026
22 सितंबर 2026 को नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के मुसाफिरखाने में करीब 55 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव मिलने से संबंधित सूचना सामने आई है। रेलवे डॉक्टर द्वारा जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले में जीआरपी थाना गाडरवारा में मर्ग क्रमांक 70/2026, धारा 194 BNSS के तहत मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। तलाशी के दौरान उसके पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज या ऐसा चिन्ह नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।

अज्ञात मृतक ने नीले रंग का लोअर और स्लेटी रंग की शर्ट पहन रखी थी। शव को पहचान एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए शासकीय अस्पताल नरसिंहपुर की मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है।

जीआरपी द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति इस हुलिए के आधार पर मृतक को पहचानता हो या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो मोबाइल नंबर 7049151205 पर सूचना देने की कृपा करें।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!