*नरसिंहपुर: करेली में बैंक खाते और ATM से ₹1.62 लाख की धोखाधड़ी, 2 आरोपी गिरफ्तार!*

नरसिंहपुर! 16 सितम्बर 2026
करेली। बैंक खाते और ATM के जरिए ₹1 लाख 62 हजार की धोखाधड़ी के मामले में करेली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम नारगी निवासी प्रार्थी कुलदीप कौरव ने 11 सितंबर को थाना करेली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते और ATM से संबंधित धोखाधड़ी कर ₹1.62 लाख की राशि निकाल ली गई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विशाल कौरव निवासी ग्राम नारगी और आलोक गुप्ता निवासी करेली को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2 मोबाइल फोन, 3 पासबुक और 4 ATM कार्ड बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक मामले में विवेचना अभी जारी है। जांच के दौरान इस धोखाधड़ी से जुड़े अन्य आरोपियों और बैंक खातों की जानकारी सामने आने की संभावना है।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे, उपनिरीक्षक अनिल तिवारी, राजेन्द्र उइके, चेतन तंतुवाय और कपिल राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
अभियुक्तों के नाम और स्पष्ट करें

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!