नरसिंहपुर। 10 सितम्बर 2026 जिले में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और ग्रामीण अंचलों में कथित अवैध शराब की बिक्री को लेकर बहुजन चेतना विकास मोर्चा ने सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मेहरा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए इस मामले में आबकारी विभाग की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।
प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि संगठन की ओर से पूर्व में 1 सितंबर 2026 को कलेक्टर एवं आबकारी विभाग को ज्ञापन सौंपकर गांव-गांव अवैध शराब की बिक्री और ओवररेटिंग की शिकायत की गई थी, लेकिन उनके अनुसार अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।
इसी मुद्दे को लेकर बहुजन चेतना विकास मोर्चा ने 30 सितंबर 2026 को जिला आबकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी है। संगठन की ओर से कलेक्टर को दिए आवेदन में प्रदर्शन की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मेहरा ने कहा कि शराब की निर्धारित दर से अधिक वसूली और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई होना जरूरी है। संगठन ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पूरे मामले में बहुजन चेतना विकास मोर्चा ने क्या कहा और विरोध प्रदर्शन को लेकर क्या तैयारी है, देखिए पोलखोल न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट।








