*मध्यप्रदेश पुलिस में पदोन्नति के बाद नवीन पदस्थापना के आदेश जारी!* *नरसिंहपुर से कौन पहुंचेगा कटनी? पुलिस अधिकारी की नई पदस्थापना का आदेश जारी, देखिये सूची!*

भोपाल। 10  सितम्बर 2026 मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन द्वारा पुलिस विभाग में निरीक्षक/समकक्ष संवर्ग से पदोन्नत उप पुलिस अधीक्षक/समकक्ष संवर्ग के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना को लेकर आदेश जारी किया गया है।

गृह विभाग द्वारा 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश क्रमांक एफ-1/1/0443/2026 के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से नवीन पद एवं स्थान पर पदस्थ किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदस्थापनाएं अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। अधिकारियों के नाम, उनकी वर्तमान पदस्थापना और नवीन पदस्थापना का विवरण शासन द्वारा जारी सूची में दिया गया है।

इसी सूची में नरसिंहपुर जिले से पदोन्नत पुलिस अधिकारी संधीर चौधरी को उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा, कटनी के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है।

पुलिस विभाग में पदोन्नति के बाद हुए इन बदलावों से संबंधित पूरी सूची शासन आदेश में जारी की गई है।

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर! 20 सितम्बर 2026 नगर पालिका नरसिंहपुर द्वारा 20 सितम्बर रविवार को पॉलीथिन के उपयोग एवं गंदगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तंबाकू उत्पादों को पॉलीथिन में पैक कर बेचने वाले थोक एवं फुटकर व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम ने संबंधित दुकानों से पॉलीथिन में पैक किए गए तंबाकू उत्पादों को जब्त किया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना और पॉलीथिन के उपयोग को रोकना है। अधिकारियों ने व्यापारियों से नियमों का पालन करने तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

error: Content is protected !!