*नरसिंहपुर DPO रामकुमार पटेल हुए सेवानिवृत्त, 31 साल की पुलिस सेवा के बाद दी भावभीनी विदाई!*

नरसिंहपुर। 31  अगस्त 2026  जिला अभियोजन अधिकारी (DPO) रामकुमार पटेल आज 31 अगस्त 2026 को पुलिस एवं न्यायिक सेवा में लंबे कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जिले के थाना प्रभारी, न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारी सहित पुलिस एवं अभियोजन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

रामकुमार पटेल ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए बताया कि नरसिंहपुर में उनकी पदस्थापना दूसरी बार रही। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा किए जाने वाले अनुसंधान की गुणवत्ता काफी अच्छी रही और कई मामलों में स्तरीय इन्वेस्टिगेशन के चलते आरोपियों को सजा दिलाने में सफलता मिली।

उन्होंने बताया कि उनका परिवार चार भाई और चार बहनों का है। 7 फरवरी 1995 को उनकी पहली नियुक्ति हुई थी। सेवा के दौरान उन्होंने सिवनी, बालाघाट, तत्कालीन होशंगाबाद (वर्तमान नर्मदापुरम) के पिपरिया और नरसिंहपुर सहित विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दीं। नरसिंहपुर से पदोन्नति के बाद वे लोकायुक्त सागर में पदस्थ रहे और इसके बाद पुनः नरसिंहपुर आए, जहां से आज सेवानिवृत्त हुए।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!