फांसी से पहले VIDEO और सुसाइड लेटर ने खोले राज! दो लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, रामनगर में सनसनी

 

नरसिंहपुर।  31 अगस्त 2026  शहर के रामनगर स्थित भरिया मोहल्ले में प्यारे लाल कुशवाहा नामक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक का एक वीडियो और कथित सोसाइड लेटर सामने आया है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए दो लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

वीडियो में प्यारे लाल ने रवि और अमित नामक दो लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों ने मिलकर उसका घर बर्बाद कर दिया और उसके बच्चों को बिना पिता के कर दिया। उसने अपने मोबाइल में दोनों के साथ हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग होने की बात भी कही है।

 

बताया जा रहा है कि मृतक ने अपने कथित सोसाइड लेटर में भी इन्हीं लोगों का उल्लेख करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, सोसाइड लेटर और वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा वीडियो, कथित सोसाइड लेटर, मोबाइल फोन और कॉल रिकॉर्डिंग समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

 

पुलिस जांच के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारण और मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!