करेली में भूमिहीन लोगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, आवासीय पट्टा जारी करने की मांग

नरसिंहपुर ! 20 अगस्त 2026

करेली। महात्मा गांधी वार्ड करेली बस्ती निवासी शिवकुमार गौड़ ने कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन देकर आवासीय पट्टा जारी किए जाने की मांग की है। आवेदक ने बताया कि वह गरीब और भूमिहीन है तथा मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके अनुसार आसपास के लोगों के आवासीय पट्टे जारी हो चुके हैं, लेकिन उसका पट्टा अब तक जारी नहीं हुआ है। आवेदक ने कलेक्टर से पट्टा जारी करवाकर शासन की आवासीय योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!