*धमना सरकारी अस्पताल में लापरवाही के आरोप, प्रसूता को चार घंटे इंतजार के बाद निजी अस्पताल में हुई सामान्य डिलीवरी!*

नरसिंहपुर ! 19 अगस्त 2026

धमना। धमना स्थित सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने पहुंची महिला के पति मुनिराज लोधी ने अस्पताल की सीनियर स्वास्थ्य कर्मचारी प्रीति शर्मा पर कथित लापरवाही और समय पर उचित सुविधा उपलब्ध नहीं कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक 15 अगस्त 2026 की सुबह प्रसव के लिए पत्नी को धमना सरकारी अस्पताल ले जाया गया था, जहां करीब चार घंटे इंतजार कराने के बाद भी उचित उपचार एवं सुविधा नहीं मिल सकी।

परिजनों का आरोप है कि बाद में महिला को निजी अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां बिना किसी बड़ी परेशानी के सामान्य प्रसव हुआ और बच्चे की स्थिति भी सामान्य रही। शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले में प्रीति शर्मा की कथित लापरवाही को जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आशा कार्यकर्ता सुनीता मेहरा को घटना की गवाह बताया गया है। वहीं, स्थानीय व्यक्ति मुनिराज पटैल का आरोप है कि धमना सरकारी अस्पताल में इस तरह के मामलों में लोगों को परेशान किया जाता है। उन्होंने पूर्व में दर्शन चौधरी द्वारा भी प्रीति शर्मा के खिलाफ शिकायत किए जाने का दावा किया है।

शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में मरीजों को बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की है।

हालांकि, लगाए गए आरोपों पर संबंधित कर्मचारी या स्वास्थ्य विभाग का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। मुनिराज ने पोलखोल को बताया की
पूर्व में एक अन्य व्यक्ति द्वारा प्रीति शर्मा के संबंध में शिकायत की गई थी। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप है। शिकायतकर्ता का कहना है कि प्रीति शर्मा को ऊपर के अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!