*नरसिंहपुर हाईवे पर भीषण टक्कर: महर्षि स्कूल के पास कंटेनर ने मारी पीछे से टक्कर, 12 टन टमाटर बर्बाद!*

नरसिंहपुर। 19  अगस्त 2026  नरसिंहपुर हाईवे पर महर्षि स्कूल के पास देर रात एक सड़क हादसा हो गया। बेंगलुरु से बहराइच जा रही छह पहिया वाहन को पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा मंगलवार – बुधवार रात करीब 1:30 बजे के आसपास हुआ।
जानकारी के अनुसार, वाहन में करीब 12 टन टमाटर लदे हुए थे। टक्कर के बाद वाहन को काफी नुकसान पहुंचा और टमाटर भी खराब हो गए। वाहन चालक/पायलट के अनुसार हादसे में करीब 2.50 से 3 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

हादसे के दौरान राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना के संबंध में आगे की जानकारी और नुकसान का वास्तविक आकलन संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!