नरसिंहपुर।15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नरसिंहपुर के स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मंत्री प्रहलाद पटेल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन किया गया।
समारोह में कलेक्टर नरसिंहपुर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, पूर्व मंत्री जालम सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड की धुनों के बीच परेड एवं सलामी दी गई। देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने समारोह में उत्साह का माहौल बना दिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक भी उपस्थित रहे।










