*युवा कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, रक्तदान कर दिया समाजसेवा का संदेश!*

नरसिंहपुर ! 9 अगस्त 2026

नरसिंहपुर में जिला कांग्रेस कार्यालय में भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जिला युवा कांग्रेस ने बैठक एवं रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज वंदन से हुई। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर चर्चा हुई। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक पटेल ने युवा कांग्रेस के गठन एवं संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, डॉ. संजीव चाँदोरकर सहित कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे। इस दौरान अजय दुबे, आशीष गुप्ता और गोलू यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही।

अंत में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित और समाजसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!