*MLB स्कूल की 37 छात्राएं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंचीं, छात्रावास वार्डन भी रहीं साथ!*

नरसिंहपुर। 4 अगस्त 2026  मंगलवार को एमएलबी स्कूल की 37 छात्राएं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंचीं। प्रारंभिक जानकारी में एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के अस्पताल पहुंचने से लोगों में उत्सुकता रही।

मौके पर जानकारी लेने पर पता चला कि सभी छात्राएं रानी दुर्गावती छात्रावास में निवासरत हैं। उनके साथ छात्रावास की वार्डन भी मौजूद थीं। छात्राओं को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों द्वारा उनकी स्वास्थ्य जांच की गई।

 

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, यह नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया का हिस्सा था। जांच के दौरान छात्राओं की सामान्य स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण किया गया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी छात्राएं वार्डन के साथ वापस छात्रावास लौट गईं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!