*सिंहपुर चौकी क्षेत्र में महिला पर हमला! 3 युवकों ने रास्ता रोककर की मारपीट, सिर और हाथ में गंभीर चोटें!*

नरसिंहपुर। 27  जुलाई 2026 जिले के थाना स्टेशनगंज अंतर्गत चौकी सिंहपुर क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गुरूवार को, महिला का रास्ता रोककर तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की। हमले में महिला को सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार सामने आ रहे महिला अपराधों से लोगों में चिंता बढ़ रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!