*बरमान फ्लाईओवर के नीचे दर्दनाक एक्सीडेंट! कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त घायल!*

नरसिंहपुर। 27 जुलाई 2027  बरमान से हिरनपुर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को बरमान फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे एक कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे अनिल लोधी (26), निवासी हिरनपुर तथा उनके साथ पीछे बैठे उनके दोस्त सतधारा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर, हाथ एवं पैरों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद दोस्तों और स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को जिला अस्पताल नरसिंहपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!