*बिजली बंद… फिर मौत का तांडव! नरसिंहपुर में दंपति पर हमले की पूरी कहानी, दो आरोपी गिरफ्तार!*

नरसिंहपुर। 23  जुलाई 2026  जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम डंगहा में हुए सनसनीखेज दंपति हमला और हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने हत्या की साजिश रची थी।

19 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे खेत में बने मकान में रह रहे दंपति पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया था। हमलावरों ने पहले घर की बिजली बंद की और अंधेरे का फायदा उठाकर लोहे की रॉड, फावड़े और डंडों से पति-पत्नी पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही डोंगरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पूछताछ में खुला हत्या का राज
पुलिस जांच में मुख्य आरोपी पुष्पराज कौरव ने स्वीकार किया कि उसने अपने मौसेरे भाई अनिकेत कौरव के साथ मिलकर पूर्व नियोजित योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने घटना के बाद महिला के सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र और चांदी की पायल भी लूट ली थी, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।

दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने तकनीकी निगरानी, वैज्ञानिक साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में पुष्पराज कौरव (20 वर्ष), निवासी डंगहा थाना डोंगरगांव, हाल निवासी चीचली और अनिकेत कौरव (21 वर्ष), निवासी भौरझिर थाना गाडरवारा, हाल निवासी चीचली शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!