नरसिंहपुर। 21 जुलाई 2026 कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को देर शाम जिला कलेक्टर कार्यालय, नरसिंहपुर के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से तत्काल कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील की गई है। धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है और प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की जा रही है।
प्रशासन की ओर से कलेक्टर कार्यालय परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए पोलखोल न्यूज़ के साथ।








