नरसिंहपुर। 29 जून 2026 जिले में 28जून से शुरू हुआ तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान सोमवार 29 जून को दूसरे दिन भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा जिलेभर में घर-घर और पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई गई।
जिला अस्पताल नरसिंहपुर में भी दूसरे दिन बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने पहुंचे। यहां स्वास्थ्यकर्मियों ने पूरी मुस्तैदी के साथ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक बच्चे तक पहुंचकर उसे पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है। विभाग ने उन अभिभावकों से भी आग्रह किया है, जिनके बच्चे अब तक दवा नहीं पी सके हैं, वे अभियान के अंतिम दिन उन्हें पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएं।
पोलखोल न्यूज़, नरसिंहपुर।








