*भागने की कोशिश पड़ी भारी, स्मैक के साथ तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े!*

नरसिंहपुर।  27  जून 2026 जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत तेन्दूखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.7 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.6 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में थाना तेन्दूखेड़ा पुलिस क्षेत्र में भ्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सहजपुर रोड स्थित भौरपानी तिराहे के पास तीन संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 7.7 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश नोरिया, संजय नोरिया (दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 11, तेन्दूखेड़ा) तथा जितेन्द्र राजपूत (निवासी वार्ड क्रमांक 10, तेन्दूखेड़ा) के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर वामनकर, उपनिरीक्षक जितेन्द्र राजपूत, प्रधान आरक्षक संजय शाह तथा आरक्षक लखन, अवधेश और नारायण की सराहनीय भूमिका रही।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!