नरसिंहपुर ! 20 जून 2026
खबर नंबर 1:
नरसिंहपुर में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। 27 ट्रॉली अवैध रेत जब्त, लेकिन ग्रामीणों का आरोप—रात में फिर शुरू हुआ खनन।
खबर नंबर 2:
7 एकड़ जमीन पर कब्जे का आरोप। कोर्ट से फैसला मिलने के बाद भी कब्जा नहीं मिलने की शिकायत, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार। (यह समाचार आवेदक के आरोपों पर आधारित है।)
खबर नंबर 3:
20 दिन से लापता पत्नी की तलाश की मांग। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और जल्द कार्रवाई की मांग की। (यह समाचार आवेदन में लगाए गए आरोपों पर आधारित है।)
खबर नंबर 4:
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज के दिव्य संस्कार भवन में योग और राजयोग का भव्य आयोजन। सैकड़ों लोगों ने लिया स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश।
खबर नंबर 5:
मध्यप्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के सम्मेलन में कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस, समय पर पेंशन और पेंशन सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा।
खबर नंबर 6:
3 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में स्थायी वारंटी गिरफ्तार। जमानत पर रिहा होते ही पुलिस ने आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
खबर नंबर 7:
जिलेभर में होटल और ढाबों पर पुलिस का विशेष अभियान। 65 प्रतिष्ठानों की जांच, 10 संचालकों पर कार्रवाई और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले 70 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई।
बने रहिए NSP पोलखोल न्यूज़ के साथ, क्योंकि हम दिखाते हैं खबर की पूरी पड़ताल, सबसे पहले और सबसे सटीक।








