*नरसिंहपुर में 17 वर्षीय नाबालिग युवती ने लगाई फांसी, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम जारी, पुलिस जांच में जुटी!*

नरसिंहपुर।  14 जून 2026 कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

युवती को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जानकारी जुटाई जा रही है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

ब्रेकिंग पोलखोल

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

ब्रेकिंग पोलखोल महाकौशल शुगर एंड पावर इंडस्ट्रीज में काम ठप, मजदूरों ने किया हड़ताल का ऐलान; वेतन सहित कई मांगों को लेकर गेट के बाहर नारेबाजी, कलेक्टर कार्यालय शिकायत करने पहुंच सकते हैं मजदूर?

error: Content is protected !!