*बरगद के पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित!*

नरसिंहपुर। 7 जून 2026 कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिनकी में एक 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पुरुषोत्तम लोधी (29 वर्ष), पिता लक्ष्मण लोधी के रूप में हुई है।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के दिन पुरुषोत्तम लोधी और उनका छोटा भाई अलग-अलग खेतों में काम कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि पुरुषोत्तम रोज की तरह दोपहर में भोजन करने के बाद खेत के पास स्थित बरगद के पेड़ के नीचे आराम करने चले गए थे।

शाम करीब 5 से 5:30 बजे तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में खेत पहुंचे। वहां बरगद के पेड़ के नीचे पुरुषोत्तम अचेत अवस्था में मिले। परिजनों के अनुसार, उनका शरीर अकड़ा हुआ था तथा मुंह से झाग निकल रहा था।

 

इसके बाद परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!