नरसिंहपुर ! 6 जून 2026
आज के बुलेटिन में बात करेंगे पहली बारिश के बाद मंडी की व्यवस्थाओं पर उठे सवालों की, केरपानी तोड़फोड़ मामले में पुलिस कार्रवाई की, मगरधा चौराहे पर हुए सड़क हादसे की, बुजुर्ग महिला द्वारा लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों की और करंट लगने से किसान की मौत के बाद बिजली विभाग पर उठ रहे गंभीर सवालों की।
मंडी में बारिश के बाद किसानों की चिंता बढ़ी
पहली बारिश के साथ ही कृषि उपज मंडी की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। किसानों का आरोप है कि पर्याप्त भंडारण व्यवस्था नहीं होने के कारण अनाज खुले में रखा गया, जिससे फसल खराब होने का खतरा बना रहा।
केरपानी तोड़फोड़ मामले में पुलिस की कार्रवाई
सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में हुई तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
मगरधा चौराहे पर दो कारों की टक्कर
नेशनल हाईवे-44 स्थित मगरधा चौराहे पर दो कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन चालक मौके से चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुजुर्ग महिला ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप
ग्राम सिंहपुर बड़ा की एक बुजुर्ग महिला ने कुछ लोगों पर झांसा देकर लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। मामले में न्याय की मांग की जा रही है।
करंट लगने से किसान की मौत, उठे सवाल
एक युवा किसान की करंट लगने से हुई मौत के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल इतना ही। ताज़ा और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़े रहिए Polkhol Newz के साथ।
हमारा संपर्क नंबर – 7000722911








