*भरोसे का सौदा या धोखे का जाल?* *दोस्त ने बेची मारुती वैन… पैसे लिए, गाड़ी भी ले गया वापस!* *एग्रीमेंट हुआ, 40 हजार दिए… बाद में खुला रीफायनेंस का राज!* *बहोरीपार के युवक ने लगाए परिचित युवक साथी पर गंभीर आरोप* *दोस्ती में ऐसा धोखा…” देखिये पूरा मामला सिर्फ पोलखोल पर*!

नरसिंहपुर! 17 मई 2026

नरसिंहपुर जिले के बहोरीपार क्षेत्र से भरोसे और कथित धोखाधड़ी का एक अनोखा मामला सामने आया है। युवक राहुल वंशकार ने अपने परिचित रिश्तेदार और दोस्त विनोद वंशकार पर मारुती ओमनी वैन के सौदे में धोखा देने का आरोप लगाया है।

राहुल के अनुसार वर्ष 2025 में विनोद वंशकार से एक मारुती वैन खरीदने का सौदा लगभग 80 हजार रुपये में तय हुआ था। कथित तौर पर दोनों के बीच लिखापढ़ी और एग्रीमेंट भी हुआ, जिसके दौरान राहुल ने 40 हजार रुपये नगद दे दिए थे, जबकि बाकी रकम बाद में देने की बात तय हुई थी।

राहुल का आरोप है कि सौदा होने के बाद भी गाड़ी उनके नाम ट्रांसफर नहीं कराई गई। कुछ समय बाद विनोद कथित तौर पर गाड़ी वापस लेकर चला गया। बाद में राहुल को जानकारी मिली कि संबंधित मारुती ओमनी वैन रीफायनेंस बताई जा रही थी।

युवक ने पूरे मामले को लेकर पुलिस में शिकायत भी की है और कार्रवाई की मांग की है। राहुल का कहना है कि दोस्ती और रिश्तेदारी के भरोसे में उन्होंने सौदा किया, लेकिन बाद में उन्हें कथित तौर पर धोखे का सामना करना पड़ा।

अब इस मामले में पुलिस जांच और दोनों पक्षों की बात सामने आने के बाद ही पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

📹 देखिये “धोखे का अनोखा तरीका” पूरी वीडियो खबर सिर्फ पोलखोल पर।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!