नरसिंहपुर! 1 मई 2026
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” के तहत थाना सांईखेड़ा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 14.72 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹1.5 लाख आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में संतोष केवट (46 वर्ष) एवं नीरज केवट (35 वर्ष) निवासी खिरका मोहल्ला, सांईखेड़ा शामिल हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गाडरवारा के नेतृत्व में की गई। थाना सांईखेड़ा पुलिस टीम की इस सफलता में थाना प्रभारी सहित स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
👮♂️ पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
✍️ Pol Khol Newz की विशेष रिपोर्ट








