*YouTube से प्रेरणा, 3.60 लाख का निवेश… अब ठगी का आरोप! युवती बोली ‘नंबर ब्लॉक कर देता है, माल नहीं उठा रहा’”!*

नरसिंहपुर! 27 अप्रैल 2026
समाचार | पोलखोल न्यूज़
नरसिंहपुर। प्रताप नगर गली नंबर 11 निवासी 29 वर्षीय हर्षा मेहरा ने रोजगार के नाम पर ठगी का गंभीर आरोप लगाया है। युवती के अनुसार, वह सोशल मीडिया (YouTube) पर वीडियो देखकर प्रभावित हुई थी, जहां कथित एजेंट शैलेन्द्र रजक निवासी रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के वीडियो बनाता था।

 

 

 

➡️ पीड़िता हर्षा का कहना है कि इसी भरोसे में आकर उन्होंने ₹3.60 लाख में दोना-पत्तल मशीन खरीदी, लेकिन अब हालात यह हैं कि.. व्यक्ति फोन नहीं उठाता, कई बार नंबर ब्लॉक कर देता है
तैयार माल पिछले 4 महीनों से पड़ा हुआ है कोई खरीद या भुगतान नहीं किया जा रहा!

 

➡️हर्षा ने बताया कि मशीन खरीदने के लिए उन्होंने बैंक से कर्ज लिया, जिसका ब्याज लगातार बढ़ रहा है और उनकी सिविल (CIBIL) भी प्रभावित हो रही है।

 

➡️ आरोप के मुताबिक, जब पीड़िता ने फोन पर दबाव बनाया तो शैलेन्द्र रजक ने कहा कि मशीन रायपुर भेज दी जाए, जहां से 5% टैक्स व अन्य कटौती के बाद कुछ दिनों में पैसा दिया जाएगा। लेकिन हर्षा ने यह शर्त ठुकरा दी और कहा.. “जैसे आप नरसिंहपुर आकर मशीन देकर गए थे, वैसे ही वापस लेकर जाएं और पूरा पैसा लौटाएं।”

 


➡️ मामले में पीड़िता ने वकील के माध्यम से नोटिस भेजा है और पुलिस में शिकायत भी की है, साथ ही दोबारा शिकायत करने की बात कही है।

 

🔎 अन्य पीड़ित का भी आरोप:
हर्षा का दावा है कि इंदौर निवासी वंदना नाम की एक अन्य महिला के साथ भी इसी तरह रोजगार के नाम पर कथित धोखाधड़ी की गई है।

⚠️ नोट: यह खबर पीड़िता के आरोपों पर आधारित है। मामले की आधिकारिक पुष्टि व जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जानी शेष है।

 

Pol Khol Newz की विशेष रिपोर्ट

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों से आकर्षित होकर वृंदावन पहुंचा प्रियांशु, 10 दिन बाद सकुशल घर लौटा* *भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और आध्यात्मिक आकर्षण के चलते बिना बताए घर से निकला था किशोर, संन्यासी बाबा की सलाह पर लौटा वापस।*

error: Content is protected !!