नरसिंहपुर। 17 अप्रैल 2026
जिला अस्पताल में टाइप-1 डायबिटीज (T1D) से प्रभावित मरीजों के लिए शुरू किया गया साप्ताहिक स्पेशल क्लिनिक अब लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आ रहा है। यह क्लिनिक हर शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक OPD-1 में संचालित हो रहा है, जहां मरीजों को निःशुल्क इलाज, परामर्श और इंसुलिन उपलब्ध कराया जा रहा है।
🙋♂️ इस पूरे क्लिनिक संचालन की जिम्मेदारी संबंधित डॉ राहुल नेमा के नेतृत्व में इंचार्ज सुनीता वाथव के द्वारा , द्वारा मरीजों की काउंसलिंग से लेकर उपचार प्रक्रिया तक की सतत निगरानी की जा रही है। उनकी देखरेख में मरीजों को सही मार्गदर्शन, मानसिक सहयोग और उपचार की पूरी सुविधा एक ही स्थान पर मिल रही है।
👉 क्लिनिक की प्रमुख सुविधाएं:
✔️ विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच और इलाज
✔️ इंचार्ज सुनीता वाथव द्वारा नियमित काउंसलिंग
✔️ इंसुलिन व मेडिकल सप्लाई की
निःशुल्क उपलब्धता
✔️ हर माह ग्लूकोमीटर स्ट्रिप्स का वितरण
✔️ जटिल मामलों में उच्च केंद्रों को रेफर
👉 क्यों है यह पहल खास?
टाइप-1 डायबिटीज मुख्यतः कम उम्र (30 वर्ष से कम) के बच्चों और युवाओं में पाई जाती है, जिसमें नियमित इंसुलिन और देखभाल बेहद जरूरी होती है। ऐसे में यह क्लिनिक मरीजों के लिए जीवनरक्षक भूमिका निभा रहा है।
बाईट- डॉ राहुल सोधिया प्रथम श्रेणी शिशु रोग विशेषज्ञ!
📌 पोलखोल न्यूज़ की विशेष रिपोर्ट:
इंचार्ज की सक्रिय निगरानी और काउंसलिंग के कारण मरीजों को न सिर्फ इलाज मिल रहा है, बल्कि उन्हें बीमारी से लड़ने का आत्मविश्वास भी मिल रहा है, जो इस पहल को और प्रभावी बना रहा है।









