*“पोलखोल नशा मुक्ति अभियान को मिला जन समर्थन: नर्सिंग एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष की अपील, नशे से दूर रहें, स्वस्थ समाज बनाएं”!*

नरसिंहपुर। 17 अप्रैल 2026
जिला अस्पताल नरसिंहपुर से जुड़ी नर्सिंग एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष मधुरिमा नाथ ने नशा मुक्ति को लेकर अपनी बात रखते हुए बताया कि अस्पताल में कई बार मरीजों के साथ आने वाले अटेंडेंट गुटखा आदि का सेवन करते हुए देखे जाते हैं, वहीं कुछ लोग नशे की हालत में भी अस्पताल परिसर में प्रवेश करते हैं, जो नियमों के विरुद्ध है।

🙋‍♂️ उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसे स्थान पर स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। नशे की प्रवृत्ति न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि आसपास के लोगों पर भी नकारात्मक असर डालती है।

 

➡️ मधुरिमा नाथ ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि “नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।” उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सहयोग करने का आग्रह किया।

 

➡️ पोलखोल नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातार जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है, जिसे समाज के विभिन्न वर्गों से अच्छा जन समर्थन मिल रहा है

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!