नरसिंहपुर। 10 अप्रैल 2026 साभार नशा मुक्ति अभियान को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। जिला अस्पताल नरसिंहपुर के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.सी. चौरसिया ने जिलेवासियों, खासकर युवाओं से महत्वपूर्ण अपील की है।
उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है। इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी मजबूरी या आदतवश नशा कर रहा है, तो उसे तुरंत चिकित्सीय सलाह लेकर इस लत से बाहर आने का प्रयास करना चाहिए।
इस अभियान को जिलेभर में अच्छा जन समर्थन मिल रहा है और लोग बढ़-चढ़कर इसमें भाग लेकर नशा मुक्ति का संदेश फैला रहे हैं।
📢 जनहित संदेश:
“नशे से दूर रहें, स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करें।”









