ब्रेकिंग पोलखोल 🚨 *“नगर पालिका में रिश्वत का खेल बेनकाब: बाबू संजय तिवारी 25 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार”!*

नरसिंहपुर। 8 अप्रैल 2026 नरसिंहपुर शहर की नगर पालिका में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, जहां  बाबू संजय तिवारी को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बुधवार 8 अप्रैल दोपहर लगभग 1 बजे को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेवर ब्लॉक ठेकेदार भीष्म राजपूत से कार्य से संबंधित भुगतान/प्रक्रिया के एवज में कुल 52 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। बाद में यह सौदा 38 हजार रुपये में तय हुआ। जिसकी पहली किस्त के रूप में 25 हजार रुपये लेते समय लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

 

 

बताया जा रहा है कि लोकायुक्त जबलपुर की 8-9 सदस्यीय टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान इंस्पेक्टर बृजमोहन सिंह ने बताया कि आवेदक की शिकायत के आधार पर पूरी कार्रवाई की गई और आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

 

 

फिलहाल लोकायुक्त टीम द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच भी की जा रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!