नरसिंहपुर। 18 मार्च 2026 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित ऑडियो ने पुलिस और मीडिया दोनों को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है। हालांकि, इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसमें कही गई बातों ने कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं।
ऑडियो में कथित तौर पर एक व्यक्ति स्वयं को धर्मेंद्र लोधी बताते हैं दूसरे व्यक्ति से बातचीत करते हैं, जिन्हें चीचली थाना प्रभारी बताया जा रहा है। बातचीत में मीडिया से जुड़े लोगों पर जुआ-सट्टा खेलने और पैसे मांगने जैसे आरोपों का जिक्र कथित थाना प्रभारी द्वारा गया है।
अगर ऑडियो में कही गई बातें सही हैं, तो सबसे बड़ा सवाल सीधे तौर पर जिम्मेदार पद पर बैठे पुलिस अधिकारी पर ही खड़ा होता है,
क्या उन्हें ऐसे मामलों की जानकारी थी?
अगर हां, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
कानून व्यवस्था बनाए रखना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसे में अगर किसी भी स्तर पर जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होती, तो यह गंभीर सवाल खड़ा करता है।
वहीं, यदि यह ऑडियो भ्रामक या छेड़छाड़ किया गया है, तो यह भी उतना ही गंभीर विषय है और इसकी जांच आवश्यक है।
जिले के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में अब नजर इस बात पर है कि इस पूरे मामले की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और क्या संबंधित पक्षों से जवाब लिया जाता है।
निष्कर्ष:
वायरल ऑडियो ने केवल आरोप नहीं लगाए, बल्कि व्यवस्था की जवाबदेही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि सच्चाई सामने लाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।
🗣️ पोलखोल न्यूज़ का स्पष्ट मत:
यदि वायरल ऑडियो में कही गई बातों में सच्चाई पाई जाती है और उसके समर्थन में ठोस साक्ष्य उपलब्ध होते हैं, तो जिन भी व्यक्तियों, चाहे वे स्वयं को पत्रकार बताते हों, का उल्लेख किया गया है, उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जानी चाहिए।
वहीं, यदि जांच में ऑडियो भ्रामक, अप्रमाणित या तथ्यों से परे पाया जाता है, तो संबंधित जिम्मेदार पक्ष, जिसमें कथित तौर पर चीचली थाना प्रभारी का नाम सामने आ रहा है, उनके विरुद्ध भी नियमों के तहत उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।
किसी भी व्यक्ति या वर्ग की छवि को बिना प्रमाण के धूमिल करना न केवल अनुचित है, बल्कि कानूनन भी गलत है।








