*धमना हादसा: घर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर खेत में घुसी, लोहे के तारों से हुआ घायल!*

 

नरसिंहपुर ! 31 मई 2026

गोटेगांव निवासी के ग्राम झिरीकला निवसी तुलसीराम ग्राम धमना में एक सड़क हादसा सामने आया है। ग्राम झिरीकला निवासी 30 वर्षीय तुलसीराम केवट, पिता गौतम केवट, अपनी ससुराल ग्राम धमना से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी यह घटना घटित हुई।

जानकारी के अनुसार, रास्ते में अचानक एक वाहन द्वारा कट मारने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और फिसलते हुए पास के एक खेत में जा घुसी। इसी दौरान खेत में लगे लोहे के फैंसिंग तारों की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना 29 मई की बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!