नरसिंहपुर ! 30 मई 2026
नरसिंहपुर। थाना स्टेशनगंज क्षेत्र के ग्राम माचामऊ निवासी 27 वर्षीय नीलेश पटैल के साथ कथित रूप से कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।
पीड़ित नीलेश पटैल के अनुसार ग्राम के दो युवकों सहित उनके अन्य साथियों ने उसे रास्ते में नहर के पास रोक लिया और कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया। घटना में युवक घायल हो गया।
घायल नीलेश पटैल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस को दिए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट स्थिति सामने आ सकेगी।








