नरसिंहपुर। 30 मई 2026 तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम टेकापार में शराब पीने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बाप-बेटे को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया गया।
पीड़ित रामदीन पटैल का आरोप है कि गांव के ही प्रकाश पटैल अपने बेटे के साथ उनके मकान के पास बैठकर शराब पी रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया और वहां से हटने के लिए कहा, तो आरोपी भड़क गए।
आरोप है कि प्रकाश पटैल और उसके बेटे ने रामदीन पटैल एवं उनके पिता धनीराम पटैल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल नरसिंहपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं तेंदूखेड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।







