“लोकतांत्रिक मूल्यों की अलख: इंदिरा ज्योति अभियान का नरसिंहपुर आगमन!

नरसिंहपुर / 6 जनवरी 2026
नरसिंहपुर। कांग्रेस परिवार द्वारा आयोजित इंदिरा ज्योति अभियान के तहत निकाली जा रही यात्रा का आगमन बुधवार, 7 जनवरी 2026 को नगर नरसिंहपुर में होगा। इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिलेभर के कांग्रेसजन, कार्यकर्ता एवं आमजन की सहभागिता अपेक्षित है!

कार्यक्रम मुशरान भवन, नरसिंहपुर में प्रातः 11:30 बजे प्रारंभ होगा। इंदिरा ज्योति अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की रक्षा और राष्ट्रीय विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना है। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी देश की एकता, सामाजिक सद्भाव और लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दे रही है।

कांग्रेसजनों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और लोकतंत्र की इस मुहिम में सहभागी बनें।

आयोजक: समस्त कांग्रेसजन, जिला नरसिंहपुर

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!