पोलखोल की खबर का असर: कोतवाली प्रभारी गौरव चाटे के अथक प्रयासों से भटकी बच्चि को मिला परिवार का सहारा !”

नरसिंहपुर / 20 दिसंबर 2025
नरसिंहपुर | हाईवे पर अकेली घूमती हुई मिली 15 वर्षीय किशोरी के मामले में अब सुखद खबर सामने आई है। उक्त किशोरी राजस्थान के अजमेर जिले की निवासी बताई जा रही है। थाना कोतवाली नरसिंहपुर के टीआई गौरव चाटे द्वारा आज किशोरी की माँ से फोन पर संपर्क हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि एक–दो दिन में बच्ची के परिजन नरसिंहपुर पहुंचकर उसे अपने साथ ले जाएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चि 19 दिसंबर 2025 को हाईवे पर अकेली घूमती हुई मिली थी। सूचना मिलने पर 112 पुलिस वाहन के माध्यम से उसे सुरक्षित लाया गया और आवश्यक कार्रवाई के बाद फिलहाल वन स्टॉप सेंटर, नरसिंहपुर में सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है। किशोरी ने अपना नाम निशा, उम्र लगभग 15 वर्ष, पिता का नाम मोहम्मद एवं माता का नाम रोजी बताया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए  कोतवाली टीआई गौरव चाटे ने पहचान के लिए अपील की थी। खबर के प्रसार और जनसहयोग के चलते परिजनों तक जानकारी पहुंच सकी, जिससे बच्ची के परिवार से संपर्क संभव हुआ।

पोलखोल की खबर का असर साफ नजर आया है।
आप सभी सहयोगियों और जागरूक दर्शकों का धन्यवाद,जिन्होंने ने हमारी खबर को शेयर किया और जिनकी मदद से एक नाबालिग सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंचने की ओर अग्रसर है!

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!