शिकायत नहीं, समाधान प्राथमिकता: पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित जनसुनवाई सफल!”

नरसिंहपुर, 16 दिसंबर 2025।
पुलिस कंट्रोल रूम, नरसिंहपुर में मंगलवार को नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों से प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों की व्यक्तिगत रूप से सुनवाई की गई।

जनसुनवाई में कुल 43 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना ने स्वयं आवेदकों की समस्याएं सुनीं और प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से समीक्षा की। मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों एवं शिकायतकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान उपस्थित लोगों के लिए बैठने, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों को जांच में लेकर संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया है, ताकि उनका शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!