एक्सप्रेसवे बना मौत का रास्ता: सिलसिलेवार टक्कर में 4 की जान गई वीडियो आया सामने!”

दिल्ली / 16 दिसंबर 2025

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, इसी दौरान एक के बाद एक करीब 25 वाहन आपस में टकरा गए। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 20 लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नियंत्रित किया।

प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वाहन चालकों से खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!