वन्यजीव अपराध का पर्दाफाश: नरसिंहपुर में तेंदुए की खाल व पंजे जप्त, तीन गिरफ्तार”

नरसिंहपुर / 15 दिसंबर 2025

नरसिंहपुर। जिले में वन्यजीव अपराधों पर शिकंजा कसते हुए नरसिंहपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मृत तेंदुए की खाल एवं उसके दो पंजे जप्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो इन अवैध अवशेषों को बेचने की फिराक में थे।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग वन्य प्राणी तेंदुए की खाल एवं अन्य अवशेष अपने पास रखकर अवैध रूप से विक्रय करने की योजना बना रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी नरसिंहपुर मनोज गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा बनाई गई प्रभावी कार्ययोजना के तहत घेराबंदी कर तीन आरोपियों को तेंदुए की खाल एवं दो पंजों सहित गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी..

1. कंछेदी लाल यादव, निवासी ग्राम बरपानी, चौकी सिंहपुर, जिला नरसिंहपुर।

2. दीपक मेहरा, निवासी ग्राम सूरवारी, थाना ठेमी, हाल निवासी मगरधा चौराहा के पास, नरसिंहपुर।

3. लक्ष्मी प्रसाद मेहरा, निवासी निवारी, थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर।

 

जप्ती, मृत तेंदुए की खाल एवं उसके दो पंजे।

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 9, 39, 44, 48 एवं 51 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी स्टेशनगंज निरीक्षक सौरभ पटेल, उप निरीक्षक राहुल सोनकर, दिलीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक विजय पटेल, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा सहित आरक्षक संजय पांडे, लक्ष्मी नागपुरे, नसीम अख्तर, दिलीप एवं विजय धुर्वे की उल्लेखनीय भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि वन्यजीव अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी!

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!